अपना स्कूल-अपना बेंच अभियान से केसला की 17 शालाओं में 265 बेंचों का वितरण

इटारसी। अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) टी. प्रतीक राव की पहल ‘अपना स्कूल-अपना बेंच’ शिक्षा व्यवस्था में बदलाव ला रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को केसला विकासखंड की 17 प्राथमिक शालाओं को कुल 265 बेंच उपलब्ध कराए गए। यह कार्यक्रम समाजसेवी मोहन खंडेलवाल के सहयोग से आयोजित हुआ।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत और एसडीएम प्रतीक राव थे। उनके साथ तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर, जिला परियोजना अधिकारी राजेश जायसवाल और विकासखंड स्रोत समन्वयक श्रीमती रत्ना सोनिया मौजूद रहीं।

एसडीएम राव ने बताया कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को टाट-पट्टी पर बैठते देख उन्होंने इस अभियान की शुरुआत की। अब तक इस पहल से 465 से अधिक बेंच वितरित हो चुकी हैं।

इटारसी के दानदाताओं में सौरभ चिमानिया, संदीप गोठी, अशोक ललवानी, राजकुमार नवलानी, धर्मदास मिहानी, प्रशांत जैन, विजय नवलानी, मनोहर लाल चंदवानी, मोहम्मद जाफर सिद्दीकी और अर्पित अग्रवाल शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुषमा मौर्य ने किया और अंत में दानदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।

 

 

Next Post

नवरात्रि पंडाल से ठेला व्यवसाय प्रभावित, विक्रेताओं ने मांगा समाधान

Fri Sep 19 , 2025
इटारसी। नवरात्रि शुरू होने से पहले शहर के पथ विक्रेताओं ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। पथ विक्रेता संघ इटारसी के तत्वावधान में दिए गए इस ज्ञापन में सिंधी कॉलोनी स्थित गल्र्स स्कूल के पीछे दुर्गा पंडाल समिति द्वारा किए गए अतिक्रमण पर आपत्ति जताई गई। विक्रेताओं […]

You May Like