लापता किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सीधी। थाना जमोड़ी पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए लापता नाबालिक किशोरी को मात्र एक सप्ताह में जिला सागर से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह सफलता पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम को मिली। खोजबीन में तकनीकी और मानवीय स्रोतों का उपयोग किया गया।

Next Post

श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया गया ईद-ए-मिलाद उन-नबी

Fri Sep 5 , 2025
अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार को पैगंबर मोहम्मद साहब की याद में ईद-ए-मिलाद उन-नबी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलेभर की मस्जिदों में विशेष नमाज अता की गई और घर-घर मिठाइयां बांटी गईं। अनूपपुर मुख्यालय से लेकर कोतमा और जैतहरी तक […]

You May Like