श्योपुर में दो बाइक की टक्कर में 27 साल के युवक की मौके पर मौत; तीन की हालत गंभीर

श्योपुर: जिले के अगरा के दंगपुरा गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि मृतक की पहचान 27 वर्षीय जंडेल पुत्र टीकाराम गुर्जर के रूप में हुई है।घटना उस समय हुई जब जंडेल अपने साथी रामबाबू गुर्जर के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर दो अन्य व्यक्ति सवार थे उनसे टक्कर हो गई।

दोनों वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हादसा इतना भीषण था कि जंडेल की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में एक्सीडेंट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Next Post

तहसीलदार की अग्रिम जमानत पर सुनवाई आज, 17 साल तक शारीरिक शोषण का आरोप

Tue Jan 28 , 2025
ग्वालियर: तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान पर शादी का झांसा देकर 17 साल तक एक महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। इस मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर आज मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई होनी है। इससे पहले दो बार याचिका पर बहस हो चुकी है।पीड़ित महिला के […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।