77 हजार के पार पहुंचा खरीदी का आंकड़ा

जबलपुर: जिले में चल रही समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का आंकड़ा 77 हजार मीट्रिक टन के पार पहुंच चुका है। जिसमें अभी तक 8862 किसानों ने अपनी फसल समर्थन मूल्य पर बेची है। उल्लेखनीय है कि 15 मार्च से शुरू समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू हो चुकी थी। जिसके लिए जिले में कुल 70 केंद्र बनाए गए हैं, परंतु अभी उनमें से कुछ केंद्रों पर नियमित खरीदी चल रही है।

इन खरीदी केंद्रों पर अभी तक 8862 किसानों से 77171.9 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हुई है। गौरतलब है कि इस वर्ष गेहूं की खरीदी बहुत ही धीमी गति से चल रही है। इसके अलावा 5 मई तक ही खरीदी होनी है, जिसके लिए अब 5 दिन ही शेष बचे हैं। संभावना है कि जिले में देर से खरीदी शुरू होने पर इसकी तिथि बढ़ाई जा सकती है।
19 हजार से ज्यादा स्लॉट बुक
गेहूं की खरीदी के लिए किसानों को कोई भी असुविधा न हो उसके लिए स्लॉट बुकिंग की सुविधा जिला प्रशासन द्वारा की गई है। जिसमें किसान स्लॉट बुक करके ही अपने नजदीकी खरीदी केंद्र पर फसल लेकर पहुंचेंगे। जिससे उनको इंतजार ना करना पड़ेगा और तुरंत ही उनकी फसल की तुलाई हो जाएगी। जानकारी के अनुसार अभी तक 19855 किसानों के स्लॉट बुक किए है। परंतु उसके बावजूद भी गेहूं खरीदी का आंकड़ा आगे नहीं बढ़ रहा है और बहुत ही धीमी गति से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी चल रही है।

Next Post

जेल रोड पर युवक ने लगाई फांसी

Thu May 1 , 2025
ग्वालियर: डबरा की जेल रोड पर 46 वर्षीय राजेश चौहान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राजेश पुत्र हुकुम सिंह चौहान भैंसा सुनाई जिला शिवपुरी के रहने वाला था और डबरा की जेल रोड पर निवास कर रहा था। घटना के समय उनकी पत्नी और दोनों बच्चे घर के दूसरे […]

You May Like