
भोपाल।जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी पात्रा में जिला बदर एक बदमाश नासिर उर्फ हनीफ का आतंक जारी है. जानकारी सामने आई है कि बदमाश नासिर ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियारों के साथ क्षेत्र के रहने वाले एक युवक पर किसी बात को लेकर जानलेवा हमला कर दिया. घायल युवक को मौके पर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसका इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार बदमाश नासिर और उसके साथियों ने फैसल नामक के युवक पर धारदार तलवार और छूरी से हमला कर दिया. हमले में फैसल के शरीर पर गंभीर घाव हुए है. आरोपी नासिर अपने साथियों इमरान और आमिर के साथ घटना स्थल पर पहुंचा था. आरोपी नासिर को लेकर जानकारी सामने आई है कि उसपर पहले से जिला बदर की कार्रवाई की गई है. पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानलेवा वारदात के बाद इलाके मे दहशत का माहौल बना हुआ है.
