धार में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान का शंखनाद

धार। रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष एवं गंधवानी विधायक उमंग सिंघार के मुख्य आतिथ्य तथा नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती, महात्मा गांधी, बाबा साहब अंबेडकर और टंट्या मामा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त निर्देश रखे, जिन पर सभी सदस्यों ने अपने सुझाव दिए।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है और जनता को जागरूक करना होगा। उन्होंने इस मौके पर जिला कांग्रेस कार्यालय के नवनिर्माण हेतु 10 लाख रुपये की राशि भी जिलाध्यक्ष को सौंपी।

अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने घोषणा की कि इस अभियान के तहत धार जिले में 1.50 लाख से अधिक हस्ताक्षर कराए जाएंगे।

बैठक में वरिष्ठ विधायक भंवरसिंह शेखावत, विधायक प्रताप ग्रेवाल, विधायक सुरेंद्र बघेल, पूर्व विधायक पाचीलाल मेड़ा, पूर्व विधायक बालमुकुंदसिंह गौतम, वरिष्ठ कांग्रेसी मुजीब कुरैशी, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार, प्रदेश सचिव सुहैल निसार सहित विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता एडवोकेट अजय मनोहरसिंह ठाकुर ने किया तथा आभार बाग ब्लॉक कांग्रेस के रोहित झंवर ने माना।

Next Post

नवरात्रि से लागू होंगे NextGen GST सुधार : CM

Sun Sep 21 , 2025
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि शारदीय नवरात्रि से लागू होने जा रहे NextGen GST Reforms से युवा, महिला और किसान सहित सभी वर्गों के जीवन में बेहतरी आएगी। उन्होंने लिखा कि इन […]

You May Like