एसपी ने किया आंशिक फेरबदल, दो निरीक्षकों को मिली थानों की कमान

सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. ने पुलिस विभाग में आंशिक फेरबदल करते हुए दो निरीक्षकों को थानों की कमान सौंपी है। पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक राजेंद्र तिवारी को नवानगर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं महिला थाना प्रभारी निरीक्षक आराधना सिंह को विंध्यनगर थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

बताया गया कि विंध्यनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना द्विवेदी तथा नवानगर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश साहू राका की डीएसपी पद पर पदोन्नति हुई है। पदोन्नति के बाद दोनों अधिकारियों को बीती रात संबंधित थानों से भारमुक्त कर दिया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने रिक्त हुए दोनों थानों में नए प्रभारियों की पदस्थापना की है।

Next Post

हरियाणा ने सेमीकंडक्टर, हरित ऊर्जा और डेटा सेंटर में सिंगापुर से निवेश की अपील की

Tue Oct 6 , 2026
सिंगापुर, 06 अक्टूबर (वार्ता) हरियाणा को प्रौद्योगिकी-संचालित विनिर्माण और वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) के हब के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को अपनी सिंगापुर यात्रा के तीसरे दिन वहां की एक दर्जन से अधिक कंपनियों के साथ गोलमेज बैठक की। मुख्यमंत्री कार्यालय […]

You May Like