समरसता सेवा संगठन इस वर्ष भी करेगा समरसता का प्रवाह

जबलपुर। भारतीय आध्यात्म मनीषा के सैद्धांतिक आधार ‘वसुधैव कुटुंबकम के वैश्विक भाव को साकार करने के लिए ‘समरसता नामक जिस मानवीय मूल्य की मूलभूत आवश्यकता है, उसे साकार करने की दिशा में सब सबको जाने – सब सबको माने के सूत्र के साथ समरस भारत से समर्थ भारत के ध्येय को लेकर समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहे ‘समरसता सेवा संगठन ने वर्ष 2026 – 27 की कार्ययोजना में कई नवीन बिंदुओं को शामिल किया है।

संगठन के सदस्यों की आम राय से मौजूदा वर्ष के लिए बनी कार्ययोजना में पारंपरिक आयोजनों के साथ नए आकर्षणों पर भी जोर दिया गया है। इस वर्ष के आयोजनों में ‘समरसता के प्रवाह के साथ ‘सेवा और ‘संगठन के विस्तार पर फोकस है। इस आशय की जानकारी ‘समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष पवन पांडे, सचिव मनोज सेठ, आयोजन प्रभारी उज्जवल पचौरी ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता में दी।

पत्रकार वार्ता में बताया गया कि बीते तीन वर्षों में संगठन के निवृत्तमान और आजीवन संस्थापक अध्यक्ष संदीप जैन ने विचार प्रवाहना और प्रकृति आराधना के माध्यम से समरसता का सफल संदेश दिया। समरसता सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष संदीप जैन के मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी ने इस वर्ष 2026-27 के कैलेंडर में प्रकृति पूजा के साथ मानव सेवा और संगठन विस्तार की कार्ययोजना बनाई है।

कुछ इस प्रकार प्रस्तावित हुए कार्यक्रम

समरसता सेवा संगठन की वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित कार्ययोजना में

जून में नशा मुक्ति एवं मधुमेह पर संगोष्ठी सहित अन्य आयोजन, जुलाई में वृहद पौधारोपण गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर सामूहिक गुरुपूजन एवं वंदन,अगस्त में तीसरे सावन सोमवार पर श्री रुद्राभिषेक महोत्सव का आयोजन एवं कजलिया मिलन महोत्सव, सितंबर में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, अक्टूबर में मातृ शक्ति को समर्पित वृहद समरसता गरबा महा महोत्सव कर आयोजन, नवंबर में जन जातीय गौरव दिवस के अवसर पर स्वदेशी एवं गौ वंश की महत्ता आधारित आयोजन, दिसंबर में युवा शक्ति को समर्पित समरसता प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता समरसता मैत्री क्रिकेट कप प्रतियोगिता, जनवरी 2027 में संक्राति महा महोत्सव के तहत पतंग महोत्सव एवं समरसता खिचड़ी भोग का आयोजन,

फरवरी 2027 में नर्मदा प्राकट्य महोत्सव पर वृहद भंडारा एवं सर्वसमाज/सर्वसुझाव सुझाव बैठक का आयोजन, मार्च 2027 में रंगपंचमी के अवसर पर समरंग यात्रा का आयोजन एवं समरसता होली महोत्सव का आयोजन, अप्रैल 2027 में समरसता गौरव दिवस के तहत विशेष गोष्ठी एवं अन्य सांस्कृतिक आयोजन और मई 2027 में परिवार दिवस के तहत पारिवारिक मूल्यों को समर्पित विशेष आयोजन शामिल है।

Next Post

नाम विसंगति के कारण पेंशन से वंचित वृद्धा को मिली राहत, कलेक्टर ने दिलाई आर्थिक सहायता

Tue Jun 16 , 2026
आलीराजपुर, 85 वर्षीय श्रीमती अयोध्या बाई सोलंकी ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर को बताया कि पति के निधन के बाद नाम संबंधी विसंगति के कारण उन्हें पारिवारिक पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पेंशन नहीं मिलने से वे आर्थिक संकट का सामना कर रही हैं तथा […]

You May Like