हर घर तिरंगा–हर घर स्वच्छता अभियान में इंदौर पुलिस के कार्यक्रम, तिरंगा मार्च से नुक्कड़ नाटक तक

इंदौर: स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति और स्वच्छता के उत्सव के रूप में मनाने के उद्देश्य से 11 से 15 अगस्त तक चल रहे ‘हर घर तिरंगा–हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत पुलिस ने कई कार्यक्रम आयोजित किए. पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में डीआरपी लाइन से राजवाड़ा तक तिरंगा मार्च पास्ट किया, जिसमें स्कूल छात्र, खेल विभाग और पीटीसी की महिला पुलिस कर्मियों सहित करीब 1200 लोग शामिल हुए.

इसके अलावा, एटमा स्कूल में तिरंगे और देशभक्ति विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर 150 बच्चों को तिरंगे वितरित किए गए. 56 दुकान पर नुक्कड़ नाटक के जरिए देशभक्ति का संदेश दिया गया, वहीं टीआई मॉल में पुलिस टीम ने लोगों को अभियान की जानकारी देते हुए तिरंगे बांटे और 15 अगस्त को अपने घर पर शान से झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया.

Next Post

कॉलोनियों में सुरक्षा को लेकर हुई बैठक सीसीटीवी कैमरें व गार्डों को लेकर बनी गाईडलाइन

Wed Aug 13 , 2025
इंदौर: सिंगापुर ग्रीन, द ग्रेट मराठा और ओमेक्स सिटी-01 के शुभांगन में देर रात को कॉलोनीवासियों के साथ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पर बैठक की. इसमें कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों को चालू हालत में रखने, रात्रिकालीन गार्डों को सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना […]

You May Like