अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, चार लाख का विस्फोटक माल जब्त

इंदौर: सांवेर क्षेत्र के ग्राम थीराखेड़ी कांकड़ में अवैध रूप से संचालित एक पटाखा फैक्ट्री पर सांवेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की है. मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज जांच कि जा रही है.पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम थीराखेड़ी कांकड़ में पप्पू डाबी के खेत पर बने मकान में अवैध रूप से सुतली बम बनाए जा रहे हैं.

सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम ने दबिश दी. तलाशी के दौरान कमरे में प्लास्टिक की 12 बोरियां मिलीं, जिनमें करीब 360 किलो सुतली बम भरे हुए थे. इसके अलावा, निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री एल्यूमिनियम पाउडर, सल्फर पाउडर, प्लास्टिक टब, ट्रे, छलनी, चाकू, लोहे की तराजू आदि भी बरामद की गई. जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग चार लाख रुपए आंकी गई है.

पुलिस ने मौके से आरोपी रमेश पिता माधु सिंह, निवासी समाजवाद नगर इंदौर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अवैध पटाखा निर्माण की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हितिका वासल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू रूपेश द्विवेदी और एसडीओपी सांवेर प्रशांत भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिरीजा शंकर महोबिया के नेतृत्व में कार्रवाई की गई.

Next Post

सोनू निगम और राजकुमार का 'दिल पे चलाई छूरियां' वीडियो हुआ वायरल: क्या अब जल्द आएगा दोनों का साथ में कोई नया गाना?

Sat Jul 12 , 2025
दिग्गज गायक सोनू निगम और बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव का अनोखा जुगलबंदी वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा; फैंस कर रहे नए गाने की मांग। मुंबई, 12 जुलाई, 2025 (नवभारत): बॉलीवुड के प्लेबैक किंग सोनू निगम और वर्सेटाइल अभिनेता राजकुमार राव का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी […]

You May Like