इंदौर: तुकोगंज पुलिस ने पंचम की फैल स्थित रुद्र महादेव मंदिर में हुई चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी उठा ले गया था. पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गई दान पेटी और उसमें रखे 9,200 रुपए नकद बरामद किए हैं.शनिवार व रविवार की दरमियानी रात पंचम की फैल स्थित रुद्र महादेव मंदिर का ताला तोड़कर बदमाश दान पेटी चुराकर फरार हो गया था.
घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित उर्फ जेठा बगाड़े उम्र 20 साल निवासी गोटू महाराज की चाल के रूप में हुई है. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से लोहे की दान पेटी और उसमें रखे 9,200 रुपए बरामद कर लिए.
आरोपी से पूछताछ की जा रही है
सूचना मिलते ही टीम को सक्रिय किया था, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली है. आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है.
तुकोगंज थाना प्रभारी. जितेंद्र सिंह चौहान
