नजीराबाद क्षेत्र में शाखा डाकघरों का समय पर नहीं हो रहा संचालन, ग्रामीणों को हो रही असुविधा

बैरसिया:ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न गांवों में शाखा डाकघरों की स्थापना की गई है और वहां कर्मचारियों की नियुक्ति भी की गई है, ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं मिल सकें।हालांकि नजीराबाद क्षेत्र के कई गांवों में शाखा डाकघरों का समय पर संचालन नहीं हो रहा। इसके चलते ग्रामीणों को डाक सेवाओं का लाभ लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

अमरपुर, चंदपुरा, बीलखो, रुनाहा, कोलूखेड़ी, खाताखेड़ी, गनाखेड़ी, गढ़ा ब्राह्मण, धनोरा, हरिपुर, ढोकापुर, बेरखेड़ी और खण्डारिया सहित कई गांवों के लोगों ने इस संबंध में एसडीएम को शिकायत भी दी है।ग्रामीणों के अनुसार, कई बार शाखा डाकघर बंद मिलते हैं, जिससे खासकर बचत खाता धारकों, विशेष रूप से महिलाओं को, उप डाकघर नजीराबाद तक जाना पड़ता है।इस संबंध में नजीराबाद उप डाकघर के उप डाकपाल ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कर समाधान के प्रयास किए जाते हैं और आवश्यकतानुसार मामलों को उच्च अधिकारियों को भेजा जाता है।

Next Post

थ्रेसर में फंसने से किसान की दर्दनाक मौत, गेहूं निकालते समय हुआ हादसा

Fri Mar 20 , 2026
बाड़ी: क्षेत्र के थाना बाड़ी अंतर्गत एक दर्दनाक हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नर्मदा कहार (पुत्र छुट्टन कहार), निवासी वार्ड क्रमांक 01, अपने खेत में गेहूं की मड़ाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वे थ्रेसर मशीन की चपेट में आ […]

You May Like