ग्वालियर: लायंस क्लब ग्वालियर प्रियदर्शनी द्वारा डीजी आरसी, जेडसी विजिट एवं जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन किया गया। इस आयोजन में वर्ष भर प्रियदर्शनी द्वारा किए गए सभी कार्यों का विवरण दिया गया एवं सर्विस एक्टिविटी के अंतर्गत एक जरूरतमंद महिला को सिलाई की मशीन का सहयोग किया गया।
कार्यक्रम में डीजी सुनील अरोड़ा, पीडीजी विकास गंगवाल, आरसी रुचिता गोयल, जेडसी राजकुमारी शिवहरेजी प्रशांत जैन, अध्यक्ष लाइन राधिका विजयवर्गीय, सचिव नेहा रोहरा, कोषाध्यक्ष ममता कटारे, लीना कालरा, सुमन मदान, उषा राठी, प्रीति गोयल, विमल शर्मा, रश्मि जैन ,लायन मीतू अग्रवाल, नंदिता गुप्ता , व क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
