शादी समारोह से महिला का ज्वेलरी और नोटों भरा बैग चोरी

ग्वालियर: विवाह समारोह के बीच चोरों ने नगदी और ज्वेलरी से भरा बैग चुरा लिया। घटना के बाद सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध महिला चोर कैद हो गयी। इस बार चोरों ने शालीमार गार्डन में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।शादी में शामिल होने आई महिला के बैग में नगदी, ज्वेलरी, लगभग एक हजार रूपये और एक आईफोन रखा हुआ था। पीडि़ता ने थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला चोर की तलाश शुरू कर दी है।
संदिग्ध महिला की फुटेज से तलाश जारी
टीआई थाटीपुर केके पाराशर ने बताया कि रात में नगदी और ज्वेलरी से भरे बैग की चोरी की सूचना पीडि़ता ने थाने में दी थी। शिकायत के बाद गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध महिला कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
बैग में एटीएम कार्ड के साथ जरूरी दस्तावेज भी थे
ग्वालियर के डीडी नगर निवासी 48 वर्षीय महिला गुड्डी सिकरवार ने थाटीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बीती रात शालीमार गार्डन में अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई थीं। रात करीब 11 बजे, एक चोर गार्डन में सोफे पर रखा उनका पर्स चुराकर ले गया। पर्स में सोने की एक जोड़ी सुई-धागा, एक हजार रुपए नकद, एक आईफोन, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज थे।

Next Post

मुरार नदी के जीर्णोद्धार में आ रही रूकावटों को दूर कर कार्य में आएगी तेजी

Fri Jan 24 , 2025
ग्वालियर:नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा अंतर्गत मुरार नदी किए जा रहे जीर्णोद्धार के संबंध में नगर निगम आयुक्त ने समीक्षा बैठक की। बैठक में मुरार नदी के कार्य में आ रही कठिनाइयों एवं अतिक्रमण संबंधी समस्या का निराकरण शीघ्र करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में कार्यपालन यंत्री, […]

You May Like