जबलपुर: कटंगी थाना अंर्गत बेलखाडू चौराहे में बदमाशों ने शराब पीने के लिए आरक्षक से रंगदारी मांग ली और अभद्रता करते हुए मारपीट करते हुए डंडे से हमला कर दिया। इसके अलावा पुलिस जवान को धमकाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक दीपक चौबे निवासी बेलखाडू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पहले चौकी बेलखाडू में पदस्थ था।
वर्तमान समय में पुलिस लाईन में आरक्षक के पद पर तैनात है। सोमवार रात्रि 9:45 बजे बेलखाडू चौराहे में काम से आया था। वहीं पर बेलखाडू के रहने वाले प्रदुम बर्मन, अस्सू बर्मन और लल्ला बर्मन और एक अन्य बोले कि आज हमे शराब पीना है और अब तू चौकी बेलखाडू में पदस्थ नहीं है, हमारा कुछ नहीं बिगाड़ लेगा इसलिए हमें शराब पीने के लिए 1000 रूपये चाहिए। उसने मना किया तो सभी उसके साथ हाथ घूसों से मारपीट की दी। अस्सू बर्मन ने डंडे से हमला किया, जिसके बाद सभी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रदुम बर्मन, अस्सू बर्मन, लल्ला बर्मन समेत अन्य पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
