
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को भोपाल के प्रख्यात साहित्यकार कैलाश चंद्र पंत के निवास पर पहुँचकर उनसे सौजन्य भेंट की। साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री जैसे देश के प्रतिष्ठित सम्मान हेतु चयनित होने पर उन्होंने पंत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
खण्डेलवाल ने इस उपलब्धि को न केवल भोपाल बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि पंत का साहित्य समाज को दिशा देने वाला है और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति भी उपस्थित रहे।
