कम उम्र में बड़ा कमाल, ‘हनुमान अंश’ के सात्विक ने जीता दर्शकों का दिल

भोपाल। राजधानी के 8 वर्षीय बाल कलाकार सात्विक शर्मा इन दिनों फिल्म ‘हनुमान अंश’ में शुभंकर का किरदार निभाने को लेकर चर्चा में हैं। महज 4 साल की उम्र से अभिनय की शुरुआत करने वाले सात्विक कई धारावाहिकों, फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। फिल्म में उनके अभिनय और मुश्किल डायलॉग्स को लेकर उन्हें दर्शकों से खूब तारीफ मिल रही है। सात्विक ने बताया कि राम और हनुमान जी की कृपा से वे मुश्किल संवाद भी बोल पाए। इस खास बातचीत में उन्होंने अपने किरदार, तैयारी, शूटिंग के अनुभव और अभिनय के सफर से जुड़े कई अनुभव साझा किए।

Next Post

शुरुआती बड़ी गिरावट के बाद 121 अंक नीचे बंद हुआ सेंसेक्स

Fri Sep 11 , 2026
मुंबई, 11 सितंबर (वार्ता) विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शुक्रवार को सुबह 700 अंक से ज्यादा लुढ़कने के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अंत में 121 अंक नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स में सुबह के समय बड़ी गिरावट थी। एक समय यह 742 अंक उतर […]

You May Like