भोपाल से होकर काचेगुड़ा और मदार तक जाएगी स्पेशल ट्रेन भोपाल एवं इटारसी में रहेगा ठहराव 

भोपाल। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल से होते हुए काचेगुड़ा-मदार-काचेगुड़ा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह स्पेशल ट्रेन मंडल के इटारसी एवं भोपाल होकर जायेगी।

भोपाल रेल मंडल के सूत्रों ने बताया कि गाड़ी संख्या 07733 काचेगुड़ा-मदार स्पेशल काचेगुड़ा से 23 दिसंबर को 23.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन इटारसी 21.00 बजे एवं भोपाल 23.10 बजे होते हुए तीसरे दिन मदार 13.00 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 07734 मदार-काचेगुड़ा स्पेशल मदार से 28 दिसंबर को 18.10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन भोपाल 10.10 बजे एवं इटारसी 12.10 बजे होते हुए तीसरे दिन 10.00 बजे काचेगुड़ा पहुंचेगी।

इस गाड़ी का ठहराव मलकाजगिरी, मेडचल, कमारेड्डी, निजामाबाद, बसर, धर्माबाद, मुदखेड, नांदेड़, पूर्णा, बासमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला, खंडवा, इटारसी, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चितौडगढ़, भीलवाड़ा, विजयनगर, नसीराबाद और अजमेर स्टेशनों पर रहेंगा।

Next Post

मृत्यु पूर्व बयान बिना किसी पुष्टि के भी दोषसिद्धि का आधार

Fri Dec 12 , 2025
जबलपुर। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल तथा जस्टिस राम कुमार चौबे की युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि मृत्यु पूर्व बयान बिना किसी पुष्टि के भी दोषसिद्धि का आधार है। युगलपीठ ने उक्त आदेश के साथ पत्नी के हत्या के आरोप में सजा से दंडित किये जाने के खिलाफ […]

You May Like