जबलपुर: भोपाल जेल में बंद शातिर बदमाश अब्दुल रज्जाक गैंग का एक और गुर्गें को ओमती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी 15 हजार रूपये का फरार ईनामी था।पुलिस के मुताबिक ओमती थाने में दर्ज धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत दर्ज अपराध मेंं महेश पटेल पिता मनोहर पटेल 37 वर्ष निवासी बिलपुरा रांझी का फरार था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा दस हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया था.
लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग रहा था। पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर अतुल सिंह द्वारा 15 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्घोषणा की गयी है। फरार आरोपी महेश पटेल पिता मनोहर पटेल 37 वर्ष निवासी बिलपुरा रांझी को उपरोक्त प्रकरण में गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर केन्द्रीय जेल में निरूद्ध कराया गया है ।
