जयपुर, 07 जून (वार्ता) राजस्थान में कोरोना के नये मामले सामने आने का सिलसिला बढ़ने लगा है और शनिवार को इसके 30 नये मामले सामने आए।
चिकित्सा विभाग के अनुसार इससे इस वर्ष अब तक इन मामलों की संख्या बढ़कर 213 पहुंच गई। प्रदेश में नये मामलों में सर्वाधिक 25 मामले
बी लाल जयपुर में सामने आये है जबकि एमजीएच में दो तथा एसएमएस एवं जयपुरिया अस्पताल में एक -एक कोरोना का नया मामला सामने आया। इन मरीजों में 14 महिलाएं शामिल हैं।
इस वर्ष अब तक कोरोना के 213 मामले सामने आ चुके हैं और इनमें एक व्यक्ति की मौत हुई हैं। प्रदेश में इन कोरोना मरीजों में 11 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जिनमें पांच कोरोना मरीज एम्स जोधपुर जबकि आरएनटी उदयपुर में तीन,
एसएमएस जयपुर, जेके लोन जयपुर एवं राजस्थान अस्पताल में एक-एक कारोना मरीज भर्ती हैं।
इस वर्ष अब तक जयपुर में 129, उदयपुर में 22, जोधपुर में 15, बीकानेर एवं चित्तौड़गढ़ में आठ-आठ, डीडवाना में छह, अजमेर एवं सवाईमाधोपुर में तीन-तीन, दौसा, झुंझुनूं, बालोतरा एवं प्रतापगढ़ में दो-दो, फलौदी, राजसमंद, सीकर, बाड़मेर, अलवर चुरु एवं टोंक में कोरोना का एक-एक मरीज सामने आ चुके हैं जबकि एक कोरोना का मामला मध्यप्रदेश का शामिल हैं।
