कुकड़ेश्वर: नगर परिषद कुकड़ेश्वर के तत्वाधान में भव्य धार्मिक एवं व्यापारिक मेले का भव्य आयोजन प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सहस्त्र मुकेश्वर महादेव की नगरी में महाशिवरात्रि के पुनीत पर्व पर किया जा रहा है और महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कुकडेश्वर में 24 फरवरी तक आयोजित 10 दिवसीय भव्य मेले का शुभारंभ किया।इस अवसर पर मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू द्वारा मेले का शुभारम्भ नगर अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला महेंद्र पटवा, मेला अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या लीलाधर (काजू) मोदी, पार्षद राजू मालवीय, पार्षद प्रतिनिधि रामू कछावा, विधायक प्रतिनिधि कैलाश मालवीय (घाटी), भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री नरेन्द्र मालवीय, भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री नंदकिशोर मालवीय, मोतीलाल मेघवाल, नायब तहसीलदार नविन छलोत्रे (टप्पा कुकड़ेश्वर), थाना प्रभारी भीमसिंह सिसोदिया, मुख्य नगर परिषद अधिकारी कमल सिंह परमार, मेला अधिकारी गोपाल मालवीय, मेला प्रभारी गोरव आचार्य एवं निकाय के समस्त कर्मचारीगणों, नागरिक गणों की उपस्थिति में किया गया |
तत्पश्चात मनासा एसडीएम किरण आंजना ने पूरे मेले में घूम कर दुकानदारों से एवं झूला चकरी वालों से चर्चा कर पूरे मेला परिसर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर परिषद के सभी कर्मचारिगण उपस्थित रहे। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर कुकड़ेश्वर में महाशिवरात्रि के पर्व पर दस दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है |
15 फरवरी रविवार से प्रारंभ होने हुए इस 10 दिवसीय मेले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जावेंगे.
महाशिवरात्रि मेले को भव्य रूप देने हेतु परिषद् द्वारा अथक प्रयास किये जा रहे है। जिसमे नगर अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला महेंद्र पटवा, मेला अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या लीलाधर (काजू) मोदी द्वारा अधिक से अधिक संख्या में पधारकर मेले को भव्य बनाने हेतु अपील की गयी है।
