ग्वालियर: कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के साथ ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों के उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों को सभी घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं के उपचार के लिए विशेष व्यवस्था भी कराई गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल लगभग 42 श्रद्धालुओं में से चिकित्सकों ने 15 को मृत घोषित किया है। करीब आठ गंभीर घायलों का ट्रामा सेंटर में विशेष उपचार किया जा रहा है। शेष घायलों का उपचार भी जारी है। इस दुःखद दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
Next Post
ग्वालियर में हादसे के बाद रतनगढ़ मंदिर पर सतर्कता बढ़ाई, वाहनों को रोकने कड़ी नाकाबंदी, बारह साल पहले हुई थी सवासौ लोगों की मौत
Sun Oct 18 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर में बड़े हादसे के बाद रतनगढ़ मंदिर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है, वाहनों को रोकने कड़ी नाकाबंदी की गई है। बारह साल पहले यहां भगदड़ में सवासौ लोगों की मौत हुई थी। आज अष्टमी एवं नवमी तिथि पर यहां भीड़ बढ़ने की संभावना है। 80 कैमरों से […]

You May Like
-
1 year ago
टी-सीरीज़ प्रस्तुत ‘ऐसी जन्नत’ रिलीज