ग्वालियर: ग्वालियर में बड़े हादसे के बाद रतनगढ़ मंदिर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है, वाहनों को रोकने कड़ी नाकाबंदी की गई है। बारह साल पहले यहां भगदड़ में सवासौ लोगों की मौत हुई थी।
आज अष्टमी एवं नवमी तिथि पर यहां भीड़ बढ़ने की संभावना है। 80 कैमरों से मंदिर परिसर की निगरानी हो रही है। एडिशनल एसपी ने ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को एलर्ट रहने के सख्त निर्देश दिए हैं।
प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मंदिर पर नवरात्रि महोत्सव के दौरान अब तक 4 से 5 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। प्रशासनिक स्तर पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा ऐसी व्यवस्था की गई है जिससे आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो पर दर्शन सुलभ हों।
नवरात्रि पर्व के दौरान 24 घंटे दर्शन की व्यवस्था की गई है।
रतनगढ़ माता मंदिर ट्रस्ट के सचिव अशोक अवस्थी एसडीएम सेवढ़ा कंट्रोल रूम पर स्वयं कैमरों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।एडिशनल एसपी मनजीत चावला भी रतनगढ़ धाम पहुंचे। कंट्रोल रूम में लगे कैमरा से सभी पॉइंट्स देखे। एसडीएम अवस्थी, तहसीलदार राजेंद्र जाटव एवं एडिशनल एसपी ने अष्टमी और नवमी पर बढ़ाने वाली भीड़ की संभावना को देखते हुए व्यवस्था परिवर्तन को लेकर चर्चा की।
एडिशनल एसपी मनजीत चावला ने रतनगढ़ धाम पर ड्यूटी में लगे सभी पुलिसकर्मियों की बैठक ली वी अष्टमी नवमी को पूरे प्रोटोकॉल के साथ ड्यूटी करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए।
इस दौरान पिछले 7 दिनों से ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों से पूछा कि किसी को किसी प्रकार की कोई परेशानी हुई तो बताएं, पुलिस कर्मियों को अष्टमी नवमी को ड्यूटी के दौरान सख्ती बरतने के साथ-साथ अपना व्यवहार सौम्य बनाए रखना एवं महिला एवं बेटियों पर विशेष गौर करने तथा असमाजिक तत्वों पर अपनी निगाह पेनी बनाकर ड्यूटी करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि किसी की भी गाड़ी चाहे कोई भी हो प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा किसी का वाहन मंदिर प्रांगण तक नहीं आएगा। इस दौरान विधायक एवं सांसद भी दर्शन के लिए आते हैं तो प्रशासन अपने प्रोटोकॉल में उनको अपनी गाड़ियों में ले जाकर माई के दर्शन कराएं।
