चोरहटा के सन एंड मून गार्डन के पास सड़क हादसे में युवक की मौत

रीवा :चोरहटा थाना क्षेत्र में सन एंड मून गार्डन के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार मृतक बबलू कोल पिता शिवशरण 37 वर्ष निवासी चोरहटा है। बताया जा रहा है कि सन एंड मून गार्डन के पास सड़क हादसा हुआ, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची चोरहटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में रखवा दिया है। मृतक का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा।फिलहाल सड़क हादसा कैसे हुआ, किस वाहन ने टक्कर मारी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह को बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट का रुख किया, 9 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

Mon Sep 28 , 2026
नई दिल्ली,  भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू (सेशन) कोर्ट ने चार महिला पहलवानों की याचिका पर सुनवाई करते हुए […]

You May Like