सीहोर। जिले में खाद वितरण के लिए ई- टोकन व्यवस्था किसानों के लिए परेशानी को लेकर जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती एवं पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच ज्ञापन सौंपा. जिसमें बताया कि खाद वितरण के लिए ई- टोकन व्यवस्था किसानों के लिए परेशानी का सबब बन रही है. ऑनलाइन कियोस्क पर घंटों लाइन लगाने के बाद जब टोकन हाथ आता है तो खाद वितरण केन्द्र पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. अनेकों बार सर्वर डाउन होने के कारण ओटीपी नहीं आता. जिससे किसानों की परेशानी बढ़ रही है. उन्हें खाद नही मिल पा रही है. इस मौके पर घनश्याम मीणा, केके रिछारिया, तनिष्क त्यागी, अनुभव सेन आदि मौजूद थे.
किसानों की परेशानी को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
