मौद्रिक नीति की मुख्य बातें

मुंबई 07 फरवरी (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक में लिए गये निर्णयों की मुख्य बातें इस प्रकार है:

… रेपो दर 6.25 प्रतिशत पर यथावत

… स्टैंडर्ड जमा सुविधा दर (एसडीएफआर) 6.00 प्रतिशत पर

… मार्जिनल स्टैंडिंग सुविधा दर (एमएसएफआर) 6.50 प्रतिशत पर

… बैंक दर 6.50 प्रतिशत पर

… वित्त वर्ष 2024-25 में विकास दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान चौथी तिमाही 7.2 प्रतिशत रहेगी।

…अगले वित्त वर्ष के लिए वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि 6.7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जिसमें पहली तिमाही 6.7 प्रतिशत, दूसरी तिमाही 7 प्रतिशत, तथा तीसरी और चौथी तिमाही 6.5 प्रतिशत रहेगी। चालू वित्त वर्ष में विकास दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान

… चालू वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई के 4.4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है जिसमें चौथी तिमाही में इसके 4.4 प्रतिशत रहने की संभावना है।

… अगले वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई के 4.2 प्रतिशत पर रहने का अनुमान, पहली तिमाही में 4.5 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 4.0 प्रतिशत, तीसरी तिमाही 3.8 प्रतिशत और चाैथी तिमाही में 4.2 प्रतिशत रह सकती है

… मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक 7 से 9 अप्रैल 2025 को।

Next Post

आरबीआई सरकारी प्रतिभूतियों में करेगा वायदा अनुबंधों की शुरुआत

Fri Feb 7 , 2025
मुंबई 07 फरवरी (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ब्याज दर जोखिम प्रबंधन के लिए बाजार सहभागियों को नए उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए अब सरकारी प्रतिभूतियों में भी वायदा अनुबंधों की शुरूआत करने जा रहा है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति […]

You May Like