प्रेम प्रसंग में घर से भागे युवक-युवती की यात्री प्रतीक्षालय में मिली लाश

उज्जैन। बुधवार सुबह यात्री प्रतीक्षालय में युवक युवती को लोगों ने मृत अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल से जहरीला पदार्थ और बाइक मिली। जांच में दोनों प्रेमी-प्रेमिका होना सामने आए। परिजनों के आने पर युवती की गुमशुदगी आलोट में दर्ज होना पाई गई।

बिरलाग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम डाबरी स्थित यात्री प्रतीक्षालय में सुबह युवक युवती को कुछ लोगों ने मृत अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस जांच को सल्फास की डिब्बी और प्रतीक्षालय के बाहर बाइक खड़ी मिली। दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से दोनों की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया। बाइक नंबर के आधार पर तलाश शुरू की गई। पता चला कि बाइक आलोट के ताल में रहने वाले सूर्यवंशी परिवार के नाम रजिस्टर्ड है। पुलिस ने सूर्यवंशी परिवार को मामले की सूचना दी। कुछ देर में ही मृतक युवक का नाम समरथ पिता राधेश्याम सूर्यवंशी 18 वर्ष निवासी खेतखेड़ी थाना ताल होना सामने आया, युवती रवीना पिता मनोहर लाल सूर्यवंशी 17 वर्ष ग्राम खामरिया थाना आलोट की रहने वाली थी। दोनों के परिजन बिरलाग्राम पहुंच गए थे। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना सामने आया है। युवती की आलोट थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। नाबालिग होने पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि रवीना मंगलवार दोपहर 1 बजे से लापता थी। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे हैं। प्रधान आरक्षक गोपाल चावला ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे उसके बाद आगे की जांच शुरू की जाएगी। फिलहाल इतना ही सामने आया है कि एक ही समाज के होने पर दोनों के बीच उसे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवारों को उनके बीच का रिश्ता पसंद नहीं था। संभवत किसी के चलते उन्होंने घर से भाग कर अपनी प्रेम कहानी का अंत कर लिया।

Next Post

कभी धूप-कभी छांव, दोपहर बाद तेज बारिश

Wed Aug 20 , 2025
रतलाम। शहर सहित जिले में बुधवार को बारिश फिर शुरू हो गई। इस बार शुरूआत तेज बारिश से हुई हैं। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे और धूप भी निकल रही थी, लेकर दोपहर बाद तेज बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रात में भी जारी रहा। मौसम […]

You May Like