किसान के गेहूं के खेत में आग,दो एकड़ से अधिक फसल जलकर खाक

सतना: मैहर जिले के बेलदरा गांव में एक किसान के गेहूं के खेत में आग लग गई। घटना में किसान लोकनाथ सिंह की दो एकड़ से अधिक फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे उन्हें नुकसान हुआ है।आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को जानकारी दी।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बादआग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया बताया जा रहा है कि आग अचानक खेत में भड़क उठी और तेज हवा के कारण तेजी से फैल गई, जिससे देखते ही देखते पूरी फसल इसकी चपेट में आ गई। हालांकि, समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आसपास के अन्य खेतों को आग की चपेट में आने से बचाया जा सका।फिलहाल, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Next Post

मैहर सिविल अस्पताल की छत पर मिली एक्सपायर दवाइयां

Thu Apr 2 , 2026
सतना: मैहर सिविल अस्पताल की छत पर बड़ी मात्रा में एक्सपायर दवाइयां खुले में पड़ी मिली हैं। इस संबंध में मंगलवार शाम को वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल की छत पर दवाइयों के कई पैकेट […]

You May Like