भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच के पद से हटेंगे मनोलो मार्क्वेज

नयी दिल्ली, 03 जुलाई (वार्ता) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) और स्पेन के मनोलो मार्क्वेज के अलग होने पर सहमति जताने के बाद मार्क्वेज भारतीय पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच के पद से हटेंगे।

बुधवार को एआईएफएफ की कार्यकारी समिति की बैठक में इस पर औपचारिक मुहर लगाई गई। मार्क्वेज के कार्यकाल के दौरान भारत ने आठ मैचों में से सिर्फ एक में जीत दर्ज की है।

मार्क्वेज के अलग होने का फैसला 10 जून को एएफसी एशिया कप क्वालीफायर 2027 में निचली रैंकिंग वाली हांगकांग से 1-0 की हार के बाद आया है।

इससे पहले भारत ने क्वालीफायर अभियान के शुरुआती मैच में बांग्लादेश के खिलाफ़ 0-0 से ड्रॉ खेला था।

मार्क्वेज को जून, 2024 में भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनके नेतृत्व में, भारत ने आठ मैचों में से सिर्फ एक जीत दर्ज की, एक दोस्ताना मैच में मालदीव पर 3-0 की जीत।

भारत की अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल में आखिरी प्रतिस्पर्धी जीत कुवैत के खिलाफ हुई थी, जिसके पूर्व मुख्य कोच इगोर स्टिमैक थे, जिनकी जगह मार्क्वेज ने ली थी।

भारतीय टीम मनोलो मार्क्वेज के नेतृत्व में अपने पिछले तीन मैचों में एक भी गोल करने में विफल रही है।

 

Next Post

घुटने की चोट ने ज्योति याराजी का 2025 का सत्र समाप्त कर दिया

Thu Jul 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 जुलाई (वार्ता) स्टार हर्डलर ज्योति याराजी का 2025 का एथलेटिक्स सत्र प्रशिक्षण के दौरान घुटने में चोट लगने के बाद अचानक समाप्त हो गया। याराजी ने बुधवार को इंस्टाग्राम पोस्ट में यह दुर्भाग्यपूर्ण खबर साझा की, ”कुछ दिन पहले प्रशिक्षण के दौरान मेरे घुटने में दुर्भाग्यपूर्ण चोट […]

You May Like