हादसा टला: शुक्र आग की लपटें पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची

भोपाल: राजधानी में अयोध्या नगर स्थित नरेला जोड़ भवानी धाम में मंगलवार शाम को एक बड़ा हादसा टल गया। पेट्रोल पंप के पास कचरे में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पास के पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें करीब 15 फीट तक उठ गईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेट्रोल पंप के पास पड़े कचरे में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और पास ही लगे फ्लैक्स-बैनर भी जलकर राख हो गए। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि आसपास के लोग भयभीत हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियाँ तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिसकर्मी और राहगीर भी मदद के लिए दौड़ पड़े। त्वरित कार्रवाई के चलते आग को पेट्रोल पंप तक पहुंचने से पहले ही बुझा दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और दमकल कर्मियों की तत्परता की सराहना की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पेट्रोल पंप में आग लगने से एक बड़ा विस्फोट हो सकता था, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।

Next Post

एयरटेल अडानी नेटवर्क्स से 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में 400 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम हासिल करेगी

Tue Apr 22 , 2025
मुंबई, 22 अप्रैल (वार्ता) देश की अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल लिमिटेड अडानी डेटा नेटवर्क्स लिमिटेड से 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में 400 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण करेगी। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को बताया कि भारती एयरटेल लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनी भारती हेक्साकॉम लिमिटेड ने अडानी […]

You May Like