दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया गये कुलदीप टी-20 टीम से रिलीज

मेलबर्न 03 नवंबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीजी की तैयारी के मद्देनजर टीम प्रबंधन के अनुरोध पर स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टी-20 टीम से रिलीज किया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि कुलदीप को आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ छह नवंबर से शुरू हो रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के लिए भारत ए के दल में जगह दी गई है। रविवार को भारत ए ने ऋषभ पंत की 90 रनों की पारी और अंशुल कंबोज और मानव सुधार की नाबाद 62 रनों की साझेदारी की बदौलत पहला मैच जीत लिया।

बीसीसीआई ने अपने विज्ञप्ति में कहा कि कुलदीप को टीम से रिलीज करने का अनुरोध भारतीय टीम प्रबंधन की ओर से किया गया था। तीसरे अंतरराष्ट्रीय टी-20 में भारतीय एकदाश में कुलदीप की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया था। भारत चौथा टी-20 छह नबंर को कैनबरा और पांचवां मैच आठ नवंबर को ब्रिस्बेन में खेलेगा।

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर को कोलकाता में खेलेगा।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी दो टी-20 मैच के लिए अब भारतीय टीम इस प्रकार है:- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर।

दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के लिए भारत ए टीम:- ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), के एल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पड़िक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, मानव सुथार, ख़लील अहमद, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, अभिमन्यू ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप।

 

Next Post

ग्वालियर नगर निगम के सभी जनमित्र केन्द्रों में स्थापित होंगे “मतदाता सहायता केन्द्र”

Mon Nov 3 , 2025
ग्वालियर: निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत हो रहे मतदाता सूचियों के एसआईआर में सहयोग के लिये ग्वालियर नगर निगम के सभी जनमित्र केन्द्रों में “मतदाता सहायता केन्द्र” स्थापित किए जायेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने आयुक्त नगर निगम को तत्काल प्रभाव से जनमित्र केन्द्रों में […]

You May Like