साठ से अधिक पुलिस अधिकारियों के तबादले

भोपाल, 05 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश सरकार ने आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) स्तर के साठ से अधिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार लगभग आधा दर्जन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी भी स्थानांतरित अधिकारियों में शामिल हैं, जो फिलहाल एएसपी के रूप में कार्यरत हैं। शेष अधिकारी राज्य पुलिस सेवा संवर्ग से हैं। इनमें एएसपी, डीएसपी और कार्यकारी डीएसपी शामिल हैं।

 

Next Post

मोदी तीस मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर

Wed Mar 5 , 2025
बिलासपुर 05 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। उनका आगमन बिलासपुर में होगा जहां वे विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री मोदी के आगमन को लेकर विधानसभा कक्ष में अहम […]

You May Like

मनोरंजन