मोदी तीस मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर

बिलासपुर 05 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। उनका आगमन बिलासपुर में होगा जहां वे विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री मोदी के आगमन को लेकर विधानसभा कक्ष में अहम बैठक की और तैयारियों की समीक्षा की। श्री साय ने आज पांच मार्च को एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, केदार कश्यप, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, धर्मजीत सिंह, बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला और पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने बैठक में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं को पूरी तरह से चाक-चौबंद किया जाए। साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो। इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी व्यापक तैयारियां चल रही हैं।

प्रधानमंत्री के इस दौरे से राज्य में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।प्रधानमंत्री की आम सभा बिल्हा के मोहभट्टा में प्रस्तावित है जिसमें एक लाख लोगो की उपस्थिति का लक्ष्य है।

 

Next Post

विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक संपन्न

Wed Mar 5 , 2025
भोपाल, 05 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक आज यहां विधानसभा परिसर में संपन्न हुयी, जिसमें भोपाल स्मार्ट सिटी एवं मेट्रो रेल प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने आवश्यक जानकारी साझा की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्राक्कलन समिति को अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों और मेट्रो […]

You May Like