कुश्ती प्रतियोगिता में कात्यायनी ने जीता कांस्य पदक

सिंगरौली : शासकीय महाविद्यालय बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा कात्यायनी द्विवेदी ने एक बार फिर से जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन की है। इस बार कुश्ती प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहते हुये कांस्य पदक हासिल की हैै।दरअसल म.प्र. एमोच्चोर कुश्ती संघ के द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन उज्जैन में किया गया था।

जहां महिला-पुरूष समेत तीन खिलाड़ियों का चयन सिंगरौली से किया गया था। जिसमें कात्यायनी द्विवेदी भी शामिल थी। आज प्रतियोगिता के आखिरी दिन कात्यायनी द्विवेदी ने तीसरा स्थान अर्जित करते हुये कांस्य पदक प्राप्त किया है। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. विनोद राय ने उक्त आशय की जानकारी देते हुये बताया कि उज्जैन में आयोजित उक्त प्रतियोगिता के अंतिम दिन कात्यायनी ने तीसरा स्थान अर्जित किया है।

Next Post

इंडिगो संकट 6वें दिन भी जारी: आज 450 फ्लाइट रद्द, दिल्ली में 134 उड़ानें प्रभावित

Mon Dec 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 दिसंबर, 2025: निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो की फ्लाइटों के परिचालन में रुकावट छठे दिन भी जारी रही। सोमवार को हवाई अड्डों पर 450 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। अकेले दिल्ली एयरपोर्ट पर आज 134 फ्लाइट रद्द की गईं, जबकि बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 127 उड़ानें रद्द हुईं। मुंबई […]

You May Like

Play sound