MP में नया सियासी घमासान: जीतू पटवारी के समर्थन में उतरे दिग्विजय बोले अध्यक्ष के सम्मान से समझौता नहीं, सीएम तुरंत मांगें माफी

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के शुजालपुर में दिये बयान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी अपनी पोस्ट में दिग्विजय ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे गरिमापूर्ण संवैधानिक पद पर रहते हुए डॉ यादव द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के लिए इस्तेमाल किए गए अपशब्दों की वह घोर निंदा करते हैं।

दिग्विजय ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने बयान के लिए तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उनका कहना है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी का अपमान है।

कांग्रेस नेता ने अपने संदेश में यह भी कहा कि पार्टी अपने प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी और इस तरह की भाषा को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री से राजनीतिक शिष्टाचार और संवैधानिक पद की गरिमा बनाए रखने की अपेक्षा जताई है।

इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने भी मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण और माफी की मांग उठानी शुरू कर दी है।

Next Post

विभागीय लापरवाही से जर्जर हो रहा छात्रावास भवन, परिसर में उग आए पेड़-पौधे

Sun May 31 , 2026
दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निरीक्षण के दौरान अनुसूचित बालक छात्रावास परिसर में एक ऐसा भवन सामने आया, जिसका निर्माण लगभग 10 वर्ष पूर्व हो चुका था, लेकिन आज तक संबंधित विभाग द्वारा छात्रावास को हैंडओवर नहीं किया गया.लंबे समय से उपयोग में नहीं आने और देखरेख के अभाव […]

You May Like