
दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निरीक्षण के दौरान अनुसूचित बालक छात्रावास परिसर में एक ऐसा भवन सामने आया, जिसका निर्माण लगभग 10 वर्ष पूर्व हो चुका था, लेकिन आज तक संबंधित विभाग द्वारा छात्रावास को हैंडओवर नहीं किया गया.लंबे समय से उपयोग में नहीं आने और देखरेख के अभाव में भवन जर्जर होने लगा है.भवन के भीतर और आसपास पेड़-पौधे तथा खरपतवार उग आए हैं, जिससे उसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है.
निरीक्षण के दौरान इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और भवन के हैंडओवर में हुई देरी तथा विभागीय लापरवाही के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.
इनका कहना है
कलेक्टर सर के निरीक्षण के दौरान जानकारी सामने आई है, मैं कल ही देखकर आपको जानकारी देती हूं.
सुश्री अदिति शांडिल्य जिला संयोजक जनजातिय कार्य विभाग, दमोह
