विंध्यनगर,तेलगवां मार्ग में जलभराव को शीघ्र दूर करें: गौरव

सिंगरौली: विंध्यनगर, तेलगवां, शक्तिनगर सड़क मार्ग के क्षतिग्रस्त होने तथा सड़क पर जलजमाव के कारण आम नागरिकों को हो रही आवागमन की असुविधा को कलेक्टर गौरव बैनल ने गंभीरता से लिया है।कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित बैठक में एनटीपीसी विन्ध्यनगर के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क पर जमा पानी की निकासी की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए तथा क्षतिग्रस्त सड़क एवं गड्ढों का शीघ्र भराव कराकर आवागमन सुगम बनाया जाए।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सड़क पर जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में आम नागरिकों को इस समस्या का सामना न करना पड़े। बैठक में एनटीपीसी के अधिकारियों ने अवगत कराया कि सड़क के जल निकासी एवं सुधार कार्य के लिए पूर्व में निविदा प्रक्रिया की गई थी, लेकिन तकनीकी त्रुटि के कारण निविदा निरस्त हो गई थी। अब पुन: निविदा प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

इस पर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने तक के समय में भी आगामी तीन दिवस के भीतर आम नागरिकों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए तत्काल आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि मौके का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लें तथा एनटीपीसी द्वारा किए जा रहे जल निकासी एवं सड़क सुधार कार्य की प्रगति से अवगत कराना सुनिश्चित करें।

Next Post

आर. प्रज्ञाननंदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रैंड चेस टूर का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं

Fri Aug 28 , 2026
हैदराबाद,  भारतीय युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञाननंदा ने ‘ग्रैंड चेस टूर फाइनल’ में अमेरिकी खिलाड़ी फैबियानो कारुआना को हराकर अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब अपने नाम किया है। शुरुआती दौर में अंकों से पीछे रहने के बावजूद प्रज्ञाननंदा ने रैपिड और ब्लिट्ज राउंड में बेहतरीन वापसी करते हुए 15-13 से […]

You May Like

मनोरंजन