
भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में एक बैंक के एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर अज्ञात बदमाशों ने नकद रुपए निकाले. बैंक के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक पंजाबी बाग इलाके में एक बैंक के एटीएम मशीन छेड़छाड़ कर अज्ञात बदमाशों ने करीब 36 हजार रुपए निकाले. 25 जून की हुई वारदात के दौरान बदमाशों तकनीकी का सहारा लिया. मशीन का बिना अलार्म बजे रुपए निकाल लिए गए. बैंक के अधिकारी विवेक चौरसिया ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई. अशोका गार्डन थाना पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.
