
भोपाल। बागसेवनिया इलाके में एक डेढ़ साल के मासूम के अपहरण का प्रयास करने का मामला सामने आया है. आरोपी युवक को लोगों ने पकड़ा और उसकी मारपीट कर दी. लोगों ने इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी ने मासूम की मां से पुरानी रंजिश को लेकर अपहरण करने की बात स्वीकार की है.
जानकारी के मुताबिक आरोपी अरूण ने मासूम बच्चे का अपहरण करने की प्रयास किया. शुक्रवार की सुबह बाग मुगलिया इलाके में मासूम को उसकी घर के बाहर अकेले खेलते देखा. आरोपी ने एक बोरे में मासूम कर भर लिया और ले जाने लगा. बच्चे के रोने की आवाज सुनकर बाहर आए लोगों ने उसे पकड़ा. लोगों ने आरोपी की इस दौरान जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया कि मासूम की मां से उसकी पुरानी रंजिश है. इसके चलते उसने बच्चे को अगवा करने का प्रयास किया और पकड़ा गया. बागसेवनियां थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
