रक्षा और तकनीक सहयोग को गति देने इज़रायल जाएंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में कूटनीतिक सक्रियता के बीच भारत एक बार फिर उच्चस्तरीय संवाद की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 से 26 फरवरी तक इज़रायल की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। इस दौरे की जानकारी इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सार्वजनिक रूप से साझा की है, जिसके बाद दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सूत्रों के अनुसार यात्रा का मुख्य फोकस रक्षा तकनीक, व्यापार विस्तार, नवाचार और सुरक्षा सहयोग जैसे क्षेत्रों में नई संभावनाएं तलाशना रहेगा। साथ ही ऊर्जा, कृषि तकनीक और स्टार्ट-अप साझेदारी पर भी ठोस वार्ता होने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के इज़रायल की संसद कनेसट को संबोधित करने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है, जो द्विपक्षीय रिश्तों के प्रतीकात्मक महत्व को और मजबूत कर सकता है।

यह दौरा वर्ष 2017 के बाद प्रधानमंत्री मोदी की इज़रायल की दूसरी यात्रा होगी। विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में यह पहल दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा देने के साथ-साथ रक्षा और प्रौद्योगिकी सहयोग को और गहराई प्रदान कर सकती है।

Next Post

ट्रांसपोर्ट के जरिए भेजी गई चॉकलेट रास्ते में हुई गायब

Tue Feb 17 , 2026
इंदौर: आज़ादनगर थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट के माध्यम से कोलकाता भेजी गई चॉकलेट की बड़ी खेप रास्ते में गायब हो गई। पीड़ित कंपनी संचालक की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक और ट्रांसपोर्ट एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी व आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी […]

You May Like