(यश पाठक) भोपाल। राजधानी के वार्ड क्रमांक 10, ज़ोन 2 स्थित एक चाय की दुकान आसपास के रहवासी खासे परेशान हैं। यह दूकान योग केंद्र के समीप स्थित है, वहीं दूसरी ओर पुलिस कॉलोनी भी इसके ठीक सामने है। बार-बार शिकायतें दर्ज कराने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है।बीते दिनों इसी दुकान के ठीक सामने से चार मोटरसाइकिलें चोरी हो गईं। यह घटना पुलिस कॉलोनी के इतने करीब होने के बावजूद घटी, जिसने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोली हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि चाय की दुकान पर शराब और नशा कर हंगामा अकसर होता है। तेज आवाज में संगीत बजाना, राहगीरों से अभद्र व्यवहार करना और छोटी-मोटी कह-सुनी आम बात हो गई है। इन तत्वों के कारण घरों से निकलना भी दूभर हो गया है। योग केंद्र में आने वाले लोगों को भी अक्सर यहाँ बैठे लोगों की हरकतों से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बीते दिनों नगर निगम द्वारा अतिक्रमण की हुई दुकाने और गुमटियां हटाई गई, पर जो स्थाई ढाबे कैंसर अस्पताल के सामने बनाए गए है वो जस के तस बने हुए है.
इनका कहना है
इन ढाबो और बाकी चाय की दुकानों को हटाने के लिए पुलिस बल की कमी मुख्य कारण है। जिस वजह से बाकी दुकानों के साथ इसे नहीं हटाया पर अब सभी जगह जा कर अनाउंसमेंट कर दी है और आने वाले 3 दिनों में सभी अवैध दुकाने और ढाबों को ध्वस्त किया जाएगा।
महेश गौर, अतिक्रमण दस्ता अधिकारी नगर निगम, भोपाल
