*गौसेवा सहित कई आयोजन हुये*
ग्वालियर। राजमाता माधवीराजे सिंधिया के जन्मदिन पर शहरवासियों ने पुष्पांजलि दी व अनेक स्थानों पर सेवा कार्य कर याद किया। पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में छतरी पर प्रातः राजमाता माधवी राजे के चित्र पर प्रदेश के उर्जा मंत्री प्रधुमन सिंह तोमर, पूर्व मंत्री ध्यानेन्द्र सिंह, श्रीमती माया सिंह, शहर भाजपा अध्यक्ष जय प्रकाश राजोरिया सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता व समाजसेवी, व्यापारियों ने पुष्पांजली अर्पित की। इसके साथ शहर में अनेक स्थानों पर सेवाभावी आयोजन किये गये, जिनमे दोपहर 12 बजे माधव अंधााश्रम में बच्चो को भोजन कराया तथा जे.ए. हॉस्पीटल में मरीजों को व अंधा आश्रम में श्यामसिंह चौहान एवं पुरुषोत्तम भार्गव द्वारा बच्चों को फल वितरित किए। अम्मा महाराज की छत्री पर दरिद्र नारायण की सेवा में भोजन सेवा उपलब्ध कराई गई। दोपहर में गुड्डू वारसी, रुचिका श्रीवास्तव, प्रियंका गर्ग, मुक्तेश जैन ने गौशाला में गायों को चारा खिलाकर सेवा की। जाग्रती नगर स्थित नारायण वृद्धआश्रम में मोहित जाट पार्षद द्वारा भोजन कराया। सुरेन्द्र परमार द्वारा सात न. चौराहा मुरार में फल वितरित किये। माधव अंधाश्रम में स्वाति अग्रवाल तथा उषा चौहान ने फल वितरण किया तथा माधव बाल निकेतन में हिमांशु शिल्पा खत्री ने भोजन वितरण किया।अचलेश्वर मंदिर पर वरिष्ठ नेता रामसुन्दर रामू द्वारा फल वितरण किया गया।
*सम्मानित हुए चारों धर्मों के गुरू, भजन संध्या हुई*
शाम को विष्णु मंदिर पर चारो धर्मों के धर्म गुरु संत कृपाल सिंह, बलजीत सिंह गिल, अब्दुल अजीज कादरी, संजय भौसले जी व ब्रह्म कुमार प्रह्लाद भाई का सम्मान शॉल, श्रीफल व माल्यापर्ण के द्वारा विजय फालके, प्रशांत महेता, माया सिंह पूर्व मंत्री, ध्यानेन्द्र सिंह पूर्व मंत्री, रमेश अग्रवाल पूर्व विधायक जयंत जपे द्वारा किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध भजन गायक राजेन्द्र पारिख व उनके साथियों द्वारा भजनों की प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे। भजनों को श्रृवण करने के लिए शहर के वरिष्ठ राजनेता, समाजसेवी, व्यापारी गण एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर विष्णु मंदिर पर आकर्षक सजावट की गई। पुष्पांजली अर्पित करने वालों में अभय चौधरी, कमल माखीजानी, अशोक शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा सरपंच, दिनेश जैन, प्रवीण अग्रवाल, रामनारायण मिश्रा, उमाशंकर सोनी, आनंद सावंत,रामसुन्दर रामू, श्यामसिंह चौहान, वंदना भूपेंद्र प्रेमी अशोक प्रेमी,आशीष प्रताप सिंह राठौड़, आदि उपस्थित थे।