तहसीलदार के बेटे का अपहरण, चाकू मारकर घायल किया, जबलपुर रेफर

दमोह। तहसीलदार के पुत्र रोहित आदिवासी के अपहरण का मामला देर रात सामने आया है। बताया जा रहा है कि रोहित बीते दो-तीन दिनों से लापता था। सोमवार देर रात जब वह घायल अवस्था में मिला तो मामला तूल पकड़ गया। हमलावरों ने रोहित को चाकू से बुरी तरह घायल कर दिया था।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से गंभीर हालत को देखते हुए रोहित को जबलपुर रेफर कर दिया गया है।

घायल युवक रोहित आदिवासी, पिता धनीराम आदिवासी, दमोह शहर के दमयंती पुरम, जबलपुर नाका क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपहरण की वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर पूछताछ जारी है।

Next Post

पूर्व विधायक नीटू सिकरवार ने किया सवाल? विकास में क्यों पिछड़ा ग्वालियर

Tue Jul 22 , 2025
ग्वालियर। हाल ही में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने एक कार्यक्रम में कहा था कि जो नेता मैं-मैं करता है वो विकास नहीं कराता, श्रेय लेना चाहता है जबकि विकास सरकार और वरिष्ठ नेतृत्व की बदौलत हो रहा है। इसी बीच सुमावली के पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू […]

You May Like