
ग्वालियर। हाल ही में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने एक कार्यक्रम में कहा था कि जो नेता मैं-मैं करता है वो विकास नहीं कराता, श्रेय लेना चाहता है जबकि विकास सरकार और वरिष्ठ नेतृत्व की बदौलत हो रहा है।
इसी बीच सुमावली के पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होने लिखा है कि आजकल ग्वालियर-चंबल संभाग में “मैं-मैं” की चर्चा जोरों पर है…नेताओं के बयानों में विकास के नाम पर खुद को बड़ा दिखाने की होड़ मची है। लेकिन क्या सवाल यह नहीं होना चाहिए कि – “हम सब मिलकर ग्वालियर-चंबल को विकास के पथ पर कैसे आगे बढ़ाएं?” कभी ग्वालियर मध्यप्रदेश की शान हुआ करता था – ऐतिहासिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक रूप से अग्रणी। लेकिन आज विकास के मापदंडों पर ग्वालियर-चंबल पिछड़ता जा रहा है।
