लगातार 20वां टॉस हारा भारत, दक्षिण अफ्रीका पहले गेंदबाजी करेगा

रायपुर, 03 दिसंबर (वार्ता) भारत को लगातार 20वीं बार टॉस में हार का सामना करना पड़ा और दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में बुधवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतने के बाद कहा, ”पिच कैसा व्यवहार करेगी यह कह पाना मुश्किल है। उम्मीद है कि ओस आने से चेज करना आसान रहेगा। हमारी टीम में तीन बदलाव हुए हैं। मैं, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी प्लेइंग इलेवन में आए हैं। हमारे लिए ये बड़ा मौक़ा है क्योंकि हम सीरीज बराबर कर सकते हैं।” भारत के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने कहा, ”ईमानदारी से कहूं तो टॉस पर ही मैं सबसे अधिक दबाव महसूस करता हूं। पिछले मैच में काफ़ी सकारात्मक चीज़ें रहीं। हमें पता है कि क्या उम्मीद करनी है। ओस काफ़ी बड़ी भूमिका निभाएगी। हमें ये पता था और गेंदबाज़ों ने इसके लिए तैयारी की हुई है। हम बिना बदलाव के खेल रहे हैं।”
टीमें :
भारत: 1 यशस्वी जायसवाल, 2 रोहित शर्मा, 3 विराट कोहली, 4 रुतुराज गायकवाड़, 5 केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), 6 वॉशिंगटन सुंदर, 7 रवींद्र जडेजा, 8 कुलदीप यादव, 9 हर्षित राणा, 10 अर्शदीप सिंह, 11 प्रसिद्ध कृष्णा
दक्षिण अफ्रीका : 1 एडन मारक्रम, 2 क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), 3 तेम्बा बावुमा (कप्तान), 4 मैथ्यू ब्रीत्ज़के, 5 डेवाल्ड ब्रेविस, 6 टोनी डी जॉर्जी, 7 मार्को यानसन, 8 कॉर्बिन बॉश, 9 केशव महाराज, 10 नांद्रे बर्गर, 11 लुंगी एनगिडी

Next Post

रूस ने यूक्रेन 'युद्ध' जारी रखने के लिए उसके अवरुद्ध निधि का उपयोग करने की यूरोपीय टिप्पणियों की निंदा की

Wed Dec 3 , 2025
मास्को, 03 दिसंबर (वार्ता) रूस ने ब्रुसेल्स में अवरुद्ध अपनी संप्रभु निधियों के संभावित उपयोग पर यूरोपीय नेताओं की टिप्पणियों की आलोचना की है और यूरोप पर युद्धोन्माद एवं चोरी का आरोप लगाया है। रूस ने कहा कि यूरोप मास्को की वित्तीय संपत्तियों को चुराकर उन्हें यूक्रेन को ऋण देने […]

You May Like