मुख्य न्यायाधीश ने खरगे और राहुल को नहीं दिया मिलने का समय

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार श्री खरगे और श्री गांधी ने पत्र लिखकर चुनाव आयोग के संबंध में अपनी चिंताओं से अवगत कराने और इस संबंध में हस्तक्षेप का अनुरोध करने के लिए मुख्य न्यायाधीश से मिलने का समय मांगा था। लेकिन मुख्य न्यायाधीश ने समय देने से इनकार कर दिया।

कांग्रेस नेताओं का उम्मीद थी कि सोमवार को मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात होगी। श्री खरगे और श्री गांधी पहले ही कह चुके हैं कि सोमवार को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष अपनी बात रखेंगे।

सूत्रों के अनुसार मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें बताया है कि जिस मुद्दे पर वे मिलना चाहते हैं उस पर न्यायालय में सुनवाई चल रही है, इसलिए इस विषय पर बातचीत करने का औचित्य नहीं है।

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाका कर उन्हें ज्ञापन सौंपा था और अपनी चिंताओं से अवगत कराया था।

इस बीच, इंडिया गठबंधन के नेताओं ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय तक मार्च करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने सभी लोगों से इस मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह मताधिकार को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने इसे ‘करो या मरो’ की लड़ाई बताते हुए लोगों से लोकतंत्र को बचाने के लिए मार्च में शामिल होने का आह्वान किया।

 

Next Post

चेरो आर्चर्स ने शानदार वापसी करते हुए काकतीय वॉरियर्स को 6-0 से हराया

Mon Oct 12 , 2026
हैदराबाद, (वार्ता) एक दिन पहले बेहद करीबी मुकाबले में सडन डेथ में हार का सामना करने वाली चेरो आर्चर्स की टीम ने रविवार को शानदार वापसी करते हुए आर्चरी प्रीमियर लीग (एपीएल) के दूसरे सीजन में काकतीय नाइट्स को 6-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ चेरो आर्चर्स ने […]

You May Like

Play sound