विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक संपन्न

भोपाल, 05 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक आज यहां विधानसभा परिसर में संपन्न हुयी, जिसमें भोपाल स्मार्ट सिटी एवं मेट्रो रेल प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने आवश्यक जानकारी साझा की।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्राक्कलन समिति को अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों और मेट्रो रेल परियोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में समिति के सभापति अजय विश्नोई के अलावा सदस्य भगवानदास सबनानी, ओमप्रकाश धुर्वे, राजेश वर्मा, अभय मिश्रा, दिनेश बोस, विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के पश्चात समिति ने स्मार्ट सिटी के तहत नवनिर्मित शासकीय आवास गृह, अटल पथ, स्मार्ट रोड, दशहरा मैदान, सदर मंजिल आदि निर्माण कार्यों का अवलोकन और निरीक्षण किया। समिति यहां पर मेट्रो रेल ट्रायल में भी शामिल हुयी।

Next Post

टेक महिंद्रा का स्पेन की टेलीकॉम कंपनी टेलीफ़ोनिका एस्पाना से करार

Wed Mar 5 , 2025
नई दिल्ली, 05 मार्च (वार्ता) देख की प्रमुख सूचना-प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी टेक महिंद्रा ने बुधवार को घोषणा की कि उसने स्पेन की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी टेलीफ़ोनिका एस्पाना के नेटवर्क संचालन को बेहतर बनाने के लिए एक रणनीतिक समझौता किया है। कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि […]

You May Like