
पानसेमल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शनिवार महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है।ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी किशन जगताप ने बताया कि बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि पाटिल के नेतृत्व में रेली निकालकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया कि वर्तमान समय में कमरतोड़ महगाई ने किसानो,गरिब परिवार एवं मध्यम परिवारो को आर्थीक रूप से कमजोर कर दिया गया है, किसानो को पहले रासायनिक खाद कम दर पर व आसानी से प्राप्त हो जाता था परन्तु वर्तमान में शासन की गलत नितीयो के कारण टोकन सिस्टम कर दिया गया है,जिसमें क्षेत्र में किसान उचे दाम में दलालो के पास से रासायनिक खाद क्रय करना पड़ रहा है।साथ ही शक्कर, तेल व अन्य वस्तुओ के दाम बढ़ने से आमजनों की समस्या बनी हुई है। पेट्रोल, डिजल गैस एवं सीएनजी के भाव बडने के कारण मध्यवर्ग परिवारो को अपने वाहन को सस्ते दामो में बेचना पड रता है।
उपस्थित जनों ने मंहगाई कम करने की मांग हेतु उप निरीक्षक जगदीश चंद्र भालसे को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान पीसीसी सदस्य अजय मिश्रा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि पाटिल,निवाली ब्लॉक अध्यक्ष सलीम खत्री,सुभाष राव शितोले,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लालसिंह पवार,रमेश चित्तें,सुरेश चौधरी,जगन मोरे,राधेश्याम जगताप,सुरेश खलाने,कमलसिंह राजपूत,धुरसिंह खेड़कर,दारासिंह सोलंकी,गोपाल भंडारी,प्रकाश खेड़कर,मोंटा खेड़कर,शिवराम तरौले,चम्पालाल नावडे,जगदीश सेठिया,मदन जामु, ईसा भोंसले,पीयूष चौधरी,बाबूलाल मोरे,छगन मोरे,डॉ.धनराज पाटिल,रवींद्र माली,कृष्णा पाटिल,जगदीश सेठिया,हवलदार महाराज,संदीप पाटिल,पांडुरंग माली,चेतराम चौहान,हीरा ठाकुर महेश चौहान,विष्णु बंजारा सहित निवाली,पानसेमल व अन्य ग्रामों से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
