सन्यास आश्रम में निशुल्क विवाह एवं उपनयन संस्कार सम्पन्न

ओंकारेश्वर:प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी बसंत पंचमी के पावन पर्व पर सोमवार 3 फरवरी को श्री मार्कण्डेय सन्यास आश्रम पर निशुल्क विवाह एवं उपनयन संस्कार संपन्न हुवे
आश्रम के कोठारी श्री रमण चेतन्य जी बताया की आश्रम के प्रमुख स्वामी प्रणवानंदजी महाराज के सानिध्य में 27 ब्राम्हण बटुको के उपनयन संस्कार विद्वान् पंडितो द्वारा सम्पन्न कराया गया.

साथ हीं 10 जोड़ो के निशुल्क विवाह अभय घाट पर सम्पन्न हुआ.बारात निकाली गई पंडितो द्वारा अग्नि के फेरे लगवाएं गए आश्रम द्वारा प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी के सभी आवश्यक सामान भी उपहार में दिये गए।

बसंत पंचमी पर श्री अभयेश्वर महादेव का स्थापना दिवस भी मनाया गया ।इस अवसर पर प्रातः से मंदिर में अनेक कार्यक्रम हुवे पंडितो द्वारा रूद्र अभिषेक सम्पन्न करा मंदिर को सजाया गया
विद्युत रौशनी की गई।11 बजे से संत एवं भक्त भंडारा हुआ जिसमे हजारों भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया.

Next Post

दमोह के नवागत जिला पंचायत सीईओ ने पदभार किया ग्रहण

Tue Feb 4 , 2025
दमोह: नवागत जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे ने शुभ दिन बसंत पंचमी के अवसर पर दमोह पहुंचकर जिला पंचायत की कमान संभाली ली है. देवास से आए नवागत अपर कलेक्टर ने जिला पंचायत का पदभार ग्रहण कर कामकाज देख रहे हैं. बता दे कि उनकी जगह पर दमोह में पदस्थ […]

You May Like