अंबेडकर जयंती पर 6 आजीवन कैदी रिहा

इंदौर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर केंद्रीय जेल से 6 आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों को अच्छे आचरण के आधार पर रिहा किया. शासन की माफी योजना का लाभ मिलने के बाद वर्षों से जेल में बंद कैदियों को आजादी मिली.केंद्रीय जेल अधीक्षक डॉ. अलका सोनकर ने बताया कि रिहा किए गए बंदियों में भारत पिता जगन्नाथ, राधेश्याम पिता श्रीपत, इमरान पिता आशिक, फूलचंद पिता मांगीलाल भील, सुंदरलाल पिता राम सिंह और नर्सिंग पिता किशन शामिल हैं.

जेल से बाहर निकलते ही सभी बंदी अपने परिजनों से मिलकर भावुक हो उठे. लंबे समय बाद परिवार से मिलने की खुशी उनके चेहरों पर साफ झलकती रही. इस मौके पर सभी रिहा बंदियों ने भविष्य में अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने और नया जीवन शुरू करने का संकल्प लिया.अधीक्षक डॉ. अलका सोनकर ने बंदियों को श्रीफल, हार और पारिश्रमिक राशि देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी. साथ ही उन्हें सकारात्मक सोच के साथ नई शुरुआत करने की समझाइश दी. कार्यक्रम के दौरान उप अधीक्षक इंदर सिंह नागर और संतोष कुमार लाडिया भी उपस्थित रहे.

Next Post

गांजा तस्करी करते दो युवक धराए, चोरी की बाइक भी बरामद

Wed Apr 15 , 2026
इंदौर: कनाड़िया पुलिस ने दो युवकों को गांजा तस्करी करते पकड़ा है. आरोपियों के कब्जे से 1.313 किलोग्राम गांजा के साथ एक चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है. थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि शहर में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई की […]

You May Like